चाईबासा, मार्च 18 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। प. सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपी गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसे में भाई-बहन समेत चार मासूम जिंदा जल गये। चारों पुआल के ढेर में खेल रहे थे, तभी आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उन्हें भागने का मौका तक नहीं मिला। सुबह 11 बजे हुई घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और मासूमों के शवों को निकाला गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद परिजनों के साथ-साथ गांव में मातम पसरा हुआ है। महिला के शोर मचाने पर जुटे लोग : बताया जाता है कि सुबह लगभग 11 बजे पास की महिला बिरंग गगराई पानी लेने गयी तो पुआल का ढेर धू-धूकर जल रहा था। यह देख उसने शोर मचायी और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। सभी आग बुझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.