चक्रधरपुर, जनवरी 23 -- चक्रधरपुर,संवाददाता प.सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने तीन साल में 25 नक्सलियों को ढेर किया है। इनमें कई इनामी नक्सली भी शामिल हैं। दूसरी ओर सुरक्षाबलों ने पिछले तीन साल में 198 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है और 11 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसर्म्पण किया है। सुरक्षाबलों ने सात सितंबर 2025 को दस लाख के इनामी अमित हांसदा उउर् अपटन को ढेर किया था। दो लाख के इनामी छत्तीसगढ़ के नक्सली अरुण, संजय गंझू सहित वर्ष 2024 में 17 जून को चार नक्सलियों को मौत का घाट उतारा गया था। दस नक्सली सितंबर 2025 में झारखंड पुलिस के डीजीपी के सामने रांची में आत्मसर्म्पण किया था। वहीं एक नक्सली ने राउरकेला पुलिस के सामने सरेंडर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.