मोतिहारी, मार्च 9 -- मधुबन,निसं। पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने रविवार को मधुबन से पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को अपने साथ ले गयी है। सिलीगुड़ी थाना के एचआई कालाचंद मंडल व मधुबन थाना के एसआई अमरजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पॉक्सो एक्ट का आरोपी थाना क्षेत्र के मनपुरवा ग्राम का मंटू कुमार है। वह सिलीगुड़ी की एक कपड़े की दुकान में काम करता था। इसी दौरान एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ कई बार रेप किया। उसके बाद वह भाग कर घर चला आया। मामले में पीड़िता की मां प्रिया शर्मा ने सिलीगुड़ी थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.