अररिया, फरवरी 7 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज नपं के वार्ड छह स्थित सरवाहा महादलित टोले के करीब ढाई सौ बच्चे की पढ़ाई लगभग बंद है। इसका मुख्य कारण गांव में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का न होना है। रानीगंज मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरवहा महादलित टोला में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। इस टोले के महिलाएं फुनरी देवी, जानकी देवी, बासो देवी, आदि ने बताया कि गांव में करीब ढाई सौ से तीन सौ बच्चे है। जो पढ़ने नहीं जाते है। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव से स्कूल की दूरी चार किलोमीटर है। गांव में कोई आंगनबाड़ी केंद्र भी नहीं है। जबकि सरकार हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षा मित्रों की बहाली की है। शनिवार को जब हिन्दुस्तान संवाददाता ने इस गांव का जायजा लिया गया तो गांव के समीप एक खेत मे दर्जनों बच्चे खेल रह...