फरीदाबाद, नवम्बर 29 -- फरीदाबाद। पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा स्कूल भेजने की शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। ड्रापआउट बच्चों की पहचान की जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक स्वयंसेवक नियुक्त होंगे। यह घर-घर जाकर ड्रापआउट बच्चों की पहचान करेंगे। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से अभियान की शुरुआत हो सकती है। जिला शिक्षा विभाग के मुताबिक 378 सरकारी स्कूलों में करीब 1.25 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। कुछ विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र के बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं और दोबारा स्कूल नहीं जा पाते हैं। बच्चों के स्कूल छोड़ने का बड़ा कारण परिवारों का माइग्रेट होना है। जब वह वापस आते हैं तो बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं। ऐसे बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्त शैक्षणिक स्वयंसेवक द्वारा तलाश की जाएगी। बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दिसंबर से मार्च तक ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.