महाराजगंज, जुलाई 3 -- कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे से दो दिन पूर्व स्कूल जाने के लिए निकली दो छात्राएं गायब हो गयी हैं। एक छात्रा के पिता पर कोल्हुई पुलिस गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर छात्राओं की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों छात्राएं थानाक्षेत्र के ही एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। एक छात्रा सोनौली की रहने वाली है। वह कोल्हुई में किराया पर कमरा लेकर उसी में रहकर पढ़ाई करती थी। उसी दौरान कोल्हुई के छात्रा से परिचय हुआ और दोनों साथ पढ़ने जाती थी। दो दिन पहले भी दोनों पढ़ने के लिए कालेज निकली लेकिन वापस घर नही आई। दोनों के परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कही पता नही चल सका। सोनौली की रहने वाली छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर दोनों छात्राओं की ...