एटा, मार्च 8 -- जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के विवेकानंद उद्यान में शुक्रवार को पढ़े विश्वविद्यालय-बढ़े विश्वविद्यालय, पढ़े महाविद्यालय-बढ़े महाविद्यालय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों ने पुस्तकों का स्वाध्याय किया। शुक्रवार को कार्यक्रम के बाद विवेकानंद उद्यान में दो शपथ ग्रहण समारोह हुए। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. भारत भूषण सिंह परिहार ने कहा कि बौद्धिक क्षमता के परिष्कार के लिए हमें प्रतिदिन कुछ न कुछ नया पढ़ना चाहिए। मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. प्रवेश पांडेय, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. रत्नेश कुमार मिश्र ने कहा कि नशा हम सब के लिए एक अभिशाप है। मानव ही इस धरती पर सबसे बुद्धिमान और शक्तिशाली है। पढ़ने की आदत से हम निरंतर कुछ नया सीखते हैं। समाज और राष्ट्र की उन्नति सुनिश्चित होती है। कार्यक्रम में संजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.