कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- चरवा थाने के बड़ी गौहानी गांव में मंगलवार सुबह मामूली विवाद में पड़ोसी ने एक विधवा को जमकर पीट दिया। पिटाई से उसे काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बड़ी गौहानी गांव की मालती देवी ने बताया कि उसके पति मटरू की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करती है। पड़ोसी उससे पुरानी रंजिश रखता है। वह उसके ऊपर अनर्गल आरोप लगाता रहता है। मंगलवार सुबह वह घर के बाहर सफाई कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी की बेटी उसके दरवाजे पहुंची और फूल तोड़ने लगी। महिला के मना करने पर वह उसके साथ गाली गलौच करने लगी। विरोध करने पर पड़ोसी युवक घर से निकला और महिला की जमकर पिटाई कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.