उन्नाव, फरवरी 8 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र एक गांव की रहने वाली किशोरी को घर में अकेला देख पड़ोसी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र एक गांव के रहने वाले पिता ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 6 फरवरी को अपने पूरे परिवार के साथ ससुराल मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घर में उसकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला युवक विलास पुत्र नन्हऊनू घर में घुस कर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। तभी पीड़िता का भाई और चाचा पहुंच गए। जिन्हें देख आरोपित ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ। थाना प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.