जमुई, अप्रैल 8 -- जमुई । निज संवाददाता टाउन थाना क्षेत्र के काकन गांव में रविवार की देर शाम गांजा पीने के लिए कपड़ा मांगने पर पड़ोसी ने श्याम सुंदर सिंह उर्फ तानी सिंह की जमकर पिटाई कर दी। जिससे श्याम सुंदर सिंह उर्फ तानी सिंह घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल श्याम सुंदर सिंह उर्फ तानी सिंह ने मारपीट का आरोप गांव के ही रामचंद्र मोदी पर लगाया है। उन्होंने बताया कि गांजा पीने लिए थोड़ा सा कपड़ा का टुकड़ा मांगे थे। इसी बात को लेकर अचानक रामचंद्र मोदी द्वारा मारपीट किया जाने लगा जिससे वह घायल हो गए।वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...