जौनपुर, फरवरी 4 -- गौराबादशाहपुर , हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के करमदासपुर में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक को रविवार को देर शाम लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी चोरसंड भिजवाया। करमदासपुर के कृष्ण देव दूबे और मृत्युंजय दूबे के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि रविवार को देर शाम कृष्ण देव दूबे खेत के तरफ गया हुआ था उसी समय मृत्युंजय दूबे, शिवा दूबे तीन अन्य लोगो के साथ आकर गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से मारपी टकर कृष्ण देव दूबे को गंभीर रूप से घायल कर दिए। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घायल युवक की पत्नी अनामिका दूबे के तहरीर पर शिवा दूबे, मृत्युंजय दूबे, अच्युतानंद, वंदना, इंदु सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन...