कौशाम्बी, मार्च 25 -- संदीपन घाट थाने के मोहिउद्दीनपुर गौस गांव की राधा कुशवाहा ने बताया कि उसका पति प्रमोद कुशवाहा नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता है। वह अपने सास, ससुर और दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। सप्ताह भर पहले उसका बेटा घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान उसका पड़ोसी के बेटे से विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोसी ससुर के साथ गाली गलौज करने लगे। राधा ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। इसी बात को लेकर मंगलवार सुबह पड़ोसी अपने दोनों बेटों संग पहुंचा और ससुर के साथ गाली गलौज कर पीटने लगा। बीच बचाव करने पहुंची राधा को भी पीट दिया। इससे दोनों को चोटें आई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.