रांची, जनवरी 8 -- खूंटी, हिटी। पड़हा राजा सह झारखंड अबुआ पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को पूरे खूंटी जिले में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। विभिन्न आदिवासी संगठनों के आह्वान पर आयोजित एकदिवसीय जिला बंद का असर खूंटी, तोरपा, मुरहू, अड़की, रनिया और कर्रा प्रखंडों में व्यापक रूप से नजर आया। अधिकांश स्थानों पर बाजार पूरी तरह बंद रहे, सड़कें सुनसान दिखीं और व्यावसायिक गतिविधियां ठप रहीं। जिले भर में बंद शांतिपूर्ण रहा और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, लेकिन आदिवासी समाज में व्याप्त आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। आदिवासी संगठनों ने साफ कहा है कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.