फैजाबाद, फरवरी 10 -- अयोध्या संवाददाता। शहर का वीआईपी क्षेत्र सिविल लाइन का एक क्षेत्र ऐसा भी है, जहां दशकों से जलभराव की समस्या आम बात है। अशफाक उल्ला वार्ड में आने वाले क्षेत्र पुलिस लाइन चौराहा से पुष्पराज चौराहा के बीच सड़क के दोनो ओर बने कच्चे और पक्के नाले में हमेशा गंदगी भरी रहती है। कुछ समय पहले यहां पहली बार कच्ची बड़ी नाली की जगह पक्की नाली का निर्माण हुआ था। नगर निगम ने इसका निर्माण लाखों रुपए खर्चकर करवा तो दिया, लेकिन जलभराव की समस्या पहले ही जैसी बनी हुई है। यह मार्ग रेलवे स्टेशन, जीआईसी ओवरब्रिज, पुलिस लाइन सहित अन्य मार्गों को जोड़ता है। पुष्पराज जाने वाले मार्ग पर एक तरफ पुलिस लाइन की बाउंड्री है। इस बाउंड्री से लगी जो नाली है वह कईवर्ष पहले बनी थी। इसे कवर्ड किया गया था लेकिन अब इसके पत्थर टूट कर बिखर चुके हैं। नाली हमेशा भ...