रुद्रपुर, जुलाई 5 -- किच्छा, संवाददाता। प्लॉट बेचकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलभट्टा पुलिस ने मंडलायुक्त के आदेश पर विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। रूबैद पत्नी सखावत हुसैन निवासी सिरौलीकलां वार्ड 18 ने मंडलायुक्त दीपक रावत को दी तहरीर में बताया कि उसने 17 नवंबर 2024 को अदील अहमद पुत्र अजीज अहमद निवासी वार्ड 6 किच्छा से 13 लाख 75 हजार रुपये में प्लॉट खरीदा था। रजिस्ट्री होने के बाद उसने अदील से प्लॉट का दाखिल खारिज कराने को कहा। अदील ने बताया कि प्लॉट पर लोन है। लोन चुकाने के बाद वह दाखिल खारिज करवा देगा। आरोप लगाया कि दो महीने पहले उसे पता चला कि अदील ने प्लॉट का सौदा अन्य व्यक्ति को कर दिया है। पूछने पर अदील ने उसे प्लॉट के रुपये वापस करने की बात कही। आरोप है कि उसके विरोध करने पर अदील ने रजिस्ट्री निरस्त कराने की धमकी दी। उसने मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.