संवाददाता, अक्टूबर 3 -- यूपी के गजरौला में प्रेमिका ने शादी करने से मना किया तो युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बीते तीन वर्ष से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बिजनौर जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति बीते करीब छह साल से गजरौला की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका परिवार भी साथ रहता है। बताया जाता है कि उनके 23 वर्षीय बेटे के दूसरे मोहल्ले में रहने वाली एक युवती से करीब तीन साल पहले प्रेम संबंध हो गए। दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी युवक के परिजनों को भी हो गई। बताया जा रहा है कि इस बीच युवक के पिता ने 70 गज का प्लाट उसके नाम करा दिया था। बताया जा रहा है कि प्लाट बेचकर युवक ने रुपये अपने प्रेमिका को दे दिए। इसकी जानकारी युवक के परिजनों को हुई तो उन्होंने डांट दिया। वहीं दो दिन पहले युवती ने युवक के साथ शादी करने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.