मैनपुरी, जुलाई 20 -- कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के निकट खाली पड़े प्लॉट पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। गंभीर घायल एक युवक को सैफई रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। नगर के स्टेट बैंक के निकट नगर पंचायत का भंडारण गृह है। इसी के पास एक विवादित खाली प्लॉट है। इस पर एसडीएम के आदेश पर अनीता देवी पत्नी अशोक, पति अशोक, पुत्र नवनीत यादव, अभिषेक यादव निर्माण कार्य करवा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों व ईंट से हमला कर दिया जिसमें अनीता, नवनीत, अभिषेक व अशोक गंभीर घायल हो गए। दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.