लखनऊ, अप्रैल 13 -- काकोरी, संवाददाता। दुबग्गा बरावन कला में रविवार शाम प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हुई। विवाद बढ़ने पर तीन- चार राउंड फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन करने पर फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई। विशाल सिटी निवासी सतीश कनौजिया के दोस्त अरविंद लोधी का बरावन कला में प्लॉट है। जिस पर अकील हक जताता है। कुछ दिन पूर्व समाधान दिवस में भी यह मामला पहुंचा था। जिस पर पुलिस ने यथास्थिति बनाए रखने की बता कही थी। सतीश के मुताबिक रविवार को अकील के पक्ष से करीब दर्जन भर लोग प्लॉट पर निर्माण कराने लगे। रोके जाने पर आरोपित ने तीन से चार राउंड फायरिंग की। जिससे दहशत फैल गई। एसीपी काकोरी शकील अहमद के मुताबिक जमीन का विवाद है। जिसमें फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है। पुष्टि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...