आगरा, अगस्त 17 -- नई आबादी टपरा मलपुरा निवासी दारा सिंह ने प्लॉट कब्जाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप लगाते हुए नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मुंदर सिंह और अन्य ने उनके प्लाट का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। जानकारी पर जब वह मौके पर पहुंचे तो, आरोपित और उसके परिजनों ने उन्हें डरा धमका कर वहां से भगा दिया। शिकायत पर सदर पुलिस ने मुंदर सिंह, सुनीता, मनीष, विवेक, हरीश, लता, शिल्पी, प्रियंका, सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दारा सिंह ने बताया कि उन्होंने 2022 में बुंदू कटरा निवासी विजय कुमार से 62 वर्ग गज का प्लाट खरीदा था। तब से प्लाट पर ताला डाल दिया था। वह 16 जुलाई की शाम प्लॉट पर पहुंचे, तो उसका ताला टूटा था। अन्य लोगों को कब्जा था। मौके पर मुंदर और उसके परिजन आ गए। गाली गलौज के साथ उसे धमकाने लगे। बोले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.