हरिद्वार, अप्रैल 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में प्लॉटिंग में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता नितिन जैन, निवासी फेस 1 शिवलोक कॉलोनी बीएचईएल ने बताया कि उन्होंने लैंड डिवाइन डेवलपर्स नाम से फर्म में 10 आवासीय प्लॉटों के लिए 50 लाख रुपये का निवेश किया था। इस संबंध में 19 अप्रैल 2023 को एक अनुबंध हुआ था। इसके तहत कंपनी को नौ माह के भीतर 50 लाख के लाभ सहित कुल 85 लाख रुपये लौटाने थे। लेकिन तय समय बीतने के बावजूद उन्हें न तो मूलधन मिला और न ही लाभांश।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.