रामगढ़, जुलाई 22 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पटेल नगर स्थित प्ले स्कूल अनमोल बचपन के नन्हे-मुन्हों ने सोमवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रंग-बिरंगे गमलों में पौधरोपण कर बच्चों ने उसे कार्यक्रम में प्रस्तुत किया। इसके बाद स्कूल में पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका थीम पर्यावरण संरक्षण था। संस्था के निदेशक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही जीवन का आधार होता है। इसलिए बच्चों को अभी से ही प्रकृति जोड़ने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चे अपने जन्मदिन में पौधे लगा कर संकल्प पूरा करते हैं। यही नहीं, प्लास्टिक के उपयोग से भी बचते हैं। कार्यक्रम में उर्मिला, प्रज्ञान, शिवांश, कार्तिक, समृद्धि, सृष्टि, समृद्धि, काव्या, रुद्र, आदित्य, संध्या, अभिमन्यु, स्वीटी, किट्टू, सीमांत, शिवांश, अक्षत, दित्य, अ...