पटना, अप्रैल 6 -- देश के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में अभी प्लेसमेंट सीजन चल रहा है। चयन प्रक्रिया के अंतिम नतीजे जून के बाद आएंगे। इधर ट्रंप की ताजा टैरिफ नीति से विभिन्न कंपनियों में छंटनी की चिंता भी बढ़ने लगी है। इसका असर कंपनियों की चयन प्रक्रिया या छात्रों के पैकेज पर भी पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं। लेकिन आईआईटी पटना की हालिया रिपोर्ट अलग है। आईआईटी पटना में एमएसएसी पाठ्यक्रम में इस साल पहली बार शत-प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है। इससे संस्थान के छात्रों शिक्षकों में खुशी है। बीटेक कोर्सेज के छात्रों को इस बार बेहतर नतीजों की उम्मीद है। लेकिन इन सबके बीच बीते दिन की एक रिपोर्ट ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। उच्च शिक्षा पर संसद की एक स्थायी समिति की रिपोर्ट में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 और 2023-24 के बीच 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.