बिजनौर, फरवरी 5 -- नूरपुर। क्षेत्र के गांव राहुनगली में शादी के दौरान घर मे घुसकर हमले का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ चांदपुर ने बताया कि मामले की जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। गांव राहुनगली निवासी जयपाल सिंह पुत्र भारत सिहं ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि बुधवार को उसकी भतीजी की शादी थी। इसी दौरान गांव निवासी एक महिला सहित चार लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और अपने सामने दुल्हन की विदाई कराई। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस से शिकायत से खिन्न होकर उसे फिर से धमकी दी है। जयपाल ने बताया कि बुधवार को गांव पैजनिया से उसकी भतीजी की बारात आई थी। इसी बीच खाना खाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.