समस्तीपुर, जुलाई 3 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो से आरपीएफ ने भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद किया है। बताते चलें कि आरपीएफ समस्तीपुर के द्वारा ऑपरेशन सतर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को आरपीएफ उपनिरीक्षक पीके चौधरी, सीआईबी के सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार व उत्पाद थाना समस्तीपुर संयुक्त रूप से स्टेशनों पर आपराधिक गतिविधि की निगरानी कर रहे थे। निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या दो पर लावारिस हालत में पड़ा दो बोरा, एक कार्टून एवं एक चादर में रखा हुआ कुछ सामान पाया। टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन किसी ने अपना स्वामित्व का दावा नहीं किया। बाद में जब टीम ने कार्टून व बोरा को खोल कर देखा तो उसमें अंग्रेजी शराब की कई बोतलें थी। आरपीएफ उपनिरीक्षक पीके चौधरी ने बताया कि बरामद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.