नई दिल्ली, मई 1 -- IPL 2025 प्लेऑफ के नजदीक पहुंचने के बाद पंजाब किंग्स को एक तगड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार ऑलराउंडर IPL के मौजूदा सीजन से बाहर हो गया है। चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब पंजाब किंग्स के लिए सीजन के बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। फिंगर इंजरी की वजह से ग्लेन मैक्सवेल टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। इस सीजन ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला खामोश रहा है, जबकि गेंद से भी वे पंजाब किंग्स के लिए इतने प्रभावी साबित नहीं हुए। हालांकि, वे जिस कैलिवर के खिलाड़ी हैं, उससे कहा जा सकता है कि पंजाब किंग्स के लिए ये बड़ा झटका है। पंजाब किंग्स ने इस बात की आधिकारिक जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी है। ग्लेन मैक्सवेल को लेकर पंजाब किंग्स ने एक्स पर लिखा, "ग्लेन मैक्सवेल उंगली की चोट के कारण बाकी सत्र से बाहर हो गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.