नई दिल्ली, फरवरी 18 -- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में वह हर्षित राणा की बजाय अर्शदीप सिंह को भारत की अंतिम एकादश में रखना पसंद करेंगे। भारत इस टूर्नामेंट में अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतर रहा है जो चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए। उनकी जगह राणा को चुना गया है जिन्होंने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, '' मैं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का चयन करूंगा। मैं (बुमराह की जगह) अर्शदीप को टीम में रखना चाहूंगा।'' उन्होंने कहा, ''हम सभी जानते हैं कि वह टी20 क्रिकेट का कितना बेहतरीन गेंदबाज है और अगर कौशल की बात करें तो शायद उसके पास भी वैसा कौशल है जैसा कि बुमराह के पास नई गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.