मिर्जापुर, फरवरी 8 -- मिर्जापुर,संवाददाता। प्लास्टिक लाओ उपहार पाओ। यह कोई जुमला नहीं बल्कि ग्रामीण बाजारों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पंचायत विभाग ने अनूठी योजना बनाई है। जीवन से लेकर पर्यावरण के लिए घातक साबित हो रहे प्लास्टिक से मुक्ति पाना अब समय की मांग है। समय की नाजाकत को भांपते हुए जिला पंचायत राज विभाग ने जनपद के बारह विकास खंडों के 85 ग्रामीण बाजारों को प्लास्टिक रहित बनाने के लिए जल्द ही प्लास्टिक लाओ,उपहार पाओ योजना की शुरूआत की जाएगी। हालांकि ग्रामीण बाजारों में प्लास्टिक बैंक बलाए गए हैं। प्लास्टिक बैंक में बाजार के लोगों को प्लास्टिक कचरा डालने की व्यवस्था है,लेकिन इसके अपेक्षा के अनुरूप परिणाम सामने नहीं आए। अब कुल अलग हट कर प्रयास करने की जुगत बनाया जाा रहा है। ताकि बाजार के दुकानदार,रहवासी अपने घरों के प्लास्टिक के ...