कानपुर, जुलाई 3 -- कानपुर। भाजपा क्षेत्रीय दफ्तर में हुई संगोष्ठी में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्लास्टिक बैग पर्यावरण के दुश्मन हैं। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के मौके पर समाज को प्लास्टिक बैग मुक्त करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता करते हुए दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा, सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरे से मानव शरीर कई बीमारियों से ग्रसित होता है। कपड़े और जूट के थैलों को अपनाने से ये दुश्वारियां खत्म होंगी। समाज को एक स्वच्छ और हरित दिशा मिलेगी। प्लगर ग्रुप की संस्थापक एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहीं संजीवनी शर्मा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक जन आंदोलन खड़ा करना होगा। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान यहां पुराने कपड़ों से घर पर बने थैले वितरित किए गए।...