लातेहार, मई 27 -- बेतला, प्रतिनिधि। बेतला को प्लास्टिक फ्री जोन बनाने को लेकर पार्क-प्रबंधन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। इसके लिए पर्यटकों को पार्क की सैर कराने वाले टूरिस्ट गाइडों और वाहन चालकों से प्रबंधन ने किसी भी सूरत में पार्क परिधि के अंदर प्लास्टिक का उपयोग और धूम्रपान नहीं करने के लिए शपथ-पत्र मांगा है। शपथ-पत्र में सफारी करने के दौरान सिर्फ पर्यटक ही नहीं, टूरिस्ट गाइडों और वाहन चालकों पर भी प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किए जाने और किसी भी सूरत में प्लास्टिक का बॉटल, बीड़ी-सिगरेट, खैनी, गुटखा, पान मसाला के साथ पार्क में प्रवेश पर पूरी पाबंदी लगा दिए जाने का उल्लेख है। इसकी जानकारी देते टिकट बुकिंग प्रभारी किशोर तिग्गा ने कहा कि यदि कोई भी पर्यटक प्लास्टिक जनित सामग्रियों के साथ पार्क में प्रवेश करते हैं तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.