अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- रानीखेत। प्लास्टिक प्रदूषण के खात्मे को छावनी परिषद ने अभियान शुरू कर दिया है। पांच जून तक छावनी क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। निर्वाणा पार्क से इसकी शुरुआत कर दी गई है। छावनी के अधिकारी, कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों को प्लास्टिक के दुरुपयोग बताए। स्प्रिंग फील्ड तक प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। अब सातों वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह और चंदन कुमार ने बताया कि प्लास्टिक उन्मूलन में सामाजिक भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...