गुड़गांव, दिसम्बर 12 -- गुरुग्राम। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम गुरुग्राम के साथ मिलकर शुक्रवार को गांव सिकंदरपुर में स्वच्छता अभियान और सिंगल-यूज प्लास्टिक प्रतिबंध जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के दौरान संयुक्त टीमों ने बाजार और आसपास क्षेत्रों में निरीक्षण कर सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की। इसमें कुल 206 किलोग्राम प्लास्टिक सामग्री जब्त कर 25 हजार रुपये का चालान किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा लोगों में सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता फैलाना था। निरीक्षण टीम ने पर्यावरण हित में सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। संदेश दिया कि यह निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.