बक्सर, मई 8 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरूवार को स्थानीय नगर परिषद की ओर से गोला बाजार और ठठेरी बाजार में सघन प्लास्टिक छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व स्वच्छता अधिकारी रवि सिंह ने किया। इसका उद्देश्य एकल-उपयोग प्लास्टिक यानी सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाना। साथ ही दुकानदारों व आमलोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। नप के इस सघन छापेमारी के दौरान उक्त दोनों प्रमुख बाजारों के दुकानदारों व व्यासायिक प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। जिसमें कुल 50 किलोग्राम निषिद्ध प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों परRs.02 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। नप ईओ आशुतोष कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को प्लास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.