मथुरा, फरवरी 10 -- मथुरा के महावन से मंगलवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। गांव खप्परपुर में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद युवक ने खुद भी जान दे दी। बच्चों को प्लास्टिक की रस्सी से गला दबाकर और पत्नी को भारी वस्तु के प्रहार से मारा गया, जबकि खुद को करंट लगाकर मारा। तीन सुसाइड नोट मिले हैं। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने एक पुजारी को भी हिरासत में लिया है। खप्परपुर निवासी 35 वर्षीय मनीष खेती करते थे और 32 वर्षीय पत्नी सीमा, आठ साल की बेटी हनी, 6 साल की प्रियांशी और दो साल के बेटे पंकज के साथ अपने मकान में रहते थे। सुबह करीब नौ बजे तक परिवार का कोई सदस्य घर से नहीं निकला तो गांव के लोगों ने आवाज लगाई। कोई हलचल नहीं होने पर मनीष के भाई जयकिशन और पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस पहुंचती जयकिशन मकान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.