प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज। महाकुम्भ में शहर को प्लास्टिकमुक्त रखने के लिए नगर निगम ने अनूठा अभियान शुरू किया है। नगर निगम ने शहर में 37 प्लास्टिक वेंडिंग मशीन लगाई है। इसमें इस्तेमाल की गई प्लास्टिक बोतल डालकर इनाम पा सकते हैं। खास बात यह है कि यह इनाम भी सबसे अलग है। यानी इस्तेमाल की गई जो प्लास्टिक बोतल कचरा हो गई, उसे रिसाइकिल कर तैयार की गई जैकेट और कैप आपको मिलेगी। नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय ने बताया कि महाकुम्भ, शहर और रेलवे क्षेत्र मिलाकर शहर में करीब 53 मशीनें लगाई गई हैं। अकेले जनवरी और फरवरी में ही 37 मशीनों को विभिन्न स्थानों पर इंस्टॉल किया गया है। मशीनों में अब तक 80 हजार से ज्यादा इस्तेमाल हुई बोतलें लोग जमा कर चुके हैं। संगम क्षेत्र में मशीनों को स्थाई तौर पर लगाया गया है। महाकुंभ खत्म होने के बाद वह...