बगहा, जनवरी 7 -- पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन बेहद चिंतित है, लेकिन बेतिया शहर में अभी भी धड़ाधड़ प्लास्टिक के थैले का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई बार इस्तेमाल पर रोक के लिए नियमावली बनाई गई है। लेकिन उसे अमली जामा नहीं पहनाया गया। एक-दो बार छापेमारी कर निगम के अधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया। इससे बुद्धिजीवियों में आने वाली पीढ़ी की सुरक्षा को लेकर संशय स्थिति है। मुस्तफा अली, आयुष राज, जय तिवारी, रंजीत कुमार, दुर्गा दत्त, अरविंद महतो, रिहाना खातून, नेहा खातून, खुशबू कुमारी आदि ने बताया कि शहर की सभी दुकानों में अभी भी सामग्रियों की खरीदारी के बाद प्लास्टिक के थैले में वस्तुओं का आधार प्रदान किया जाता है। दुकानदार बिना किसी डर भय अथवा रोकथाम के सरेआम प्लास्टिक के थैले का इस्तेमाल कर रहे हैं। नगर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.