मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- एनसीआर में शामिल मुजफ्फरनगर में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रण में करने के लिए अब बोर्ड के साथ अन्य विभागों ने भी कारवाई का दायरा बढ़ा लिया है। मुजफ्फरनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह में प्लास्टिक कचरे का भंडारण करने वाले गोदामों के मालिकों पर जुर्माना लगाने की तैयारी है। इसके लिए प्रदूषण बोर्ड अधिकारियों ने रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजी है, जिसमें पंचायतीराज विभाग के एक्ट के हिसाब से जुर्माना तय करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा बोर्ड ने प्रदूषण नियंत्रण में अन्य विभागों को भी पत्र लिख कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। मुजफ्फरनगर में प्रदूषण नियंत्रण में करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच अभियान तेज कर दिया है। पिछले तीन दिनों में एई कुंवर संतोष, जेई राजा गुप्ता और संध्या शर्मा सहित अन्य टीम ने स...