बोकारो, अगस्त 18 -- बीएसएल प्रबंधन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ ट्रैफिक विभाग के मजदूरों ने क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन किया। संघ के महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा ट्रैफिक विभाग शोषण का उत्कृष्ट उदाहरण है। यातायात प्रबंधन के असीम दया से यहां के मजदूर आज के दौर में भी बिना किसी छुट्टी के लगातार तीसो दिन सिर्फ Rs.350 में मजदूरी को मजबूर हैं। इन्होने अपने लाडले ठेकेदारो को न्याय और अधिकार की आवाज उठाने वाले मजदूरो को मारने,गाली-गलौज कर धमकाने व काम से निकाल देने की खुली छुट दे रखी है। 39 माह के एरियर पर इनका रवैया बेहद आक्रोशित करने वाला है। इनका इन्सेंटिव रिवॉर्ड स्कीम भी ऐसा कि मजदूरो को लाभ के बजाय हानि हो रहा है। बोकारो में सेल के विस्तारीकरण और आधुनिकीकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.