देहरादून, फरवरी 5 -- लक्सर। लक्सर में कुछ लोगों ने अपनी रिश्तेदार महिला से जमीन का सौदा कर 23 लाख ले लिए। बाद में पता चला कि जमीन वे पहले ही किसी और को बेच चुके हैं। पीड़ित महिला ने पांच लोगों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। सलेमपुर राजपूताना हरिद्वार निवासी कुसुम देवी पत्नी ऋषिपाल के रिश्तेदार राधेश्याम, मदनपाल आदि लक्सर के आजाद नगर में रहते हैं। 24 जून 2025 में उन्होंने बहादरपुर खादर लक्सर में जमीन का अपना एक प्लॉट कुसुम को दिखाया और बेचने की इच्छा जताई। उनके बीच 1000 रुपए फुट की दर से प्लॉट का सौदा होने पर कुसुम ने बयाने में उसी दिन उनको 4 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे करके कुसुम से 22 लाख 80 हजार रुपए ले लिए। अक्तुबर में कुसुम ने उन्हें बैनामा करने को कहा, तो वह आनाकानी करने लगे। शक होने पर कुस...