लखनऊ, सितम्बर 24 -- सेना से रिटायर अशोक कुमार को सस्ते मूल्य पर प्लाट देने के नाम पर जालसाजों 15.84 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने आरोपी कंपनी एचेके इंफ्राविजन प्राइ‌वेट लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अशोक ने रिटायर होने पर मिले फंड के रुपयों से भुगतान किया था। छपरा बिहार के बरेजा में रहने वाले अशोक कुमार दुबे वर्तमान समय में पीजीआई के तेलीबाग क्षेत्र में रहते हैं। वह जुलाई 2021 में सेना से रिटायर्ड हुए। सैन्य कर्मियों को सस्ते दामों में प्लाट मिलने की जानकारी मिली। रिटायर होने पर मिले रुपयों से 4 दिसम्बर 2021 को 15.84 लाख रुपये में कम्पनी के निदेशक विनोद उपाध्याय व उनके भाई प्रमोद उपाध्याय से प्लाट खरीदा। आज तक कब्जा नही मिला। कब्जे के लिए सम्पर्क किया तो सीमा उपाध्याय, पिंकी उपाध्याय व चालक अमरेन्द्र...