चित्रकूट, दिसम्बर 5 -- चित्रकूट। संवाददाता प्रशासन ने अवैध तरीके से जमीनों का प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा कसा है। मुख्यालय से सटे कुली तलैया तरौंहा में इरफान खॉन को बिना ले-आउट स्वीकृत कराए अवैध प्लाटिंग करने पर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने कारण बताओ नोटिस जारी की थी। जिसका संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्राधिकरण ने प्लाटिंग स्थल पर लगे पिलर जेसीबी से तोड़वा दिए है। प्राधिकरण अध्यक्ष डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि अभी तक अवैध प्लाटिंग को चिन्हित करते हुए 13 लोगों को नोटिस जारी की गई है। प्राधिकरण सचिव को अवैध प्लाटिंग को ध्वस्तीकरण करने के निर्देश दिए गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.