लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ। बीकेटी में रविवार को प्लाईवुड फैक्टरी में आग लग गई। आग देख अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची तीन दमकल ने एक घंटे की मशक्कत आग पर काबू पा लिया। एफएसओ बीकेटी प्रशांत कुमार के मुताबिक रविवार तीन बजे इंदौराबाग स्थित प्लाई वुड फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन कर्मी तीन दमकल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि धूप में सुखाने के लिए रखी प्लाई जल रही थी। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत कर आ पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.