नैनीताल, जून 26 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि के एमएमटीटीसी और वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त प्रयास से दो सप्ताह का रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया गया। 'रीसेंट एडवांसेज इन प्लांट साइंस थीम पर आधारित कोर्स गुरुवार को संपन्न हुआ। जिसमें जम्मू से केरल और गुजरात से बंगाल तक के विभिन्न राज्यों के 156 सहायक प्राध्यापकों ने भाग लिया। समापन सत्र में मेनार्ड के निदेशक डॉ. बी कालाकोटी ने ड्रग डिस्कवरी, एनबीआरआई के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. एकेएस रावत ने पौधों की रासायनिक उपयोगिता पर व्याख्यान दिया। इसके बाद प्रतिभागियों ने एमसीक्यू परीक्षा दी। अध्यक्षता करते हुए प्रो. दिव्या उपाध्याय ने कहा कि इस तरह के कोर्स शिक्षकों को अपडेट रखने और शोध को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। कोर्स को-ऑर्डिनेटर प्रो. ललित तिवारी ने सभी प्रतिभागियों, विशेषज्ञों और कुलपति सहित आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.