महाराजगंज, मई 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में वनावरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस बार मानसून सत्र में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कुल 38 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान की निगरानी प्लांटेशन मैनेजमेंट सिस्टम और नर्सरी मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए की जाएगी, जिससे पौधों की गुणवत्ता, वितरण और उनके रोपण की सही स्थिति का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रखा जा सकेगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को भी जिले भर में विशेष अभियान चलाकर पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग ने जिले में वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले की विभिन्न नर्सरियों में अभी 14 लाख पुराने पौधे हैं, जबकि 22 लाख नए पौधे तैयार कर लिए गए हैं। कुल 38 लाख पौधों को मानसून सत्र में जिलेभर में रोपित किया जाएगा। पौधों के वितरण के लिए नर्सरी मॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.