हजारीबाग, अप्रैल 7 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के प्लस टू हाई स्कूल बरकट्ठा में शनिवार के रात में प्रधानाध्यापक कक्ष समेत छह कमरे का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार पाण्डेय ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार रात प्रधानाध्यापक कक्ष समेत छह कमरे का ताला तोड़कर एलईडी स्क्रीन, पैनल टीवी के तीन बैटरी, पांच वाटर फिल्टर, प्लस टू कार्यलय से बैंक के दो पासबुक, प्रधानाध्यापक कक्ष के अलमीरा तोड़कर कई जरूरी कागजातों की चोरी एवं कई कागजातों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सीसीटीवी के एलईडी स्क्रीन को क्षतिग्रस्त कर काॅमन रुम में फेंक दिया गया। वहीं छह कमरे का ताला और कुंडी को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रधानाध्यापक ने पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.