जमशेदपुर, जुलाई 14 -- उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मी नगर बर्मामाइंस को प्लस टू स्कूल बनाने की अनुशंसा की गई है। इसकी अनुशंसा करने के लिए सोमवार को विद्यालय प्रबंधन द्वारा आभार समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके स्कूल आगमन पर शिक्षकों ने अनुशंसा करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस समारोह में स्कूल प्रबंधन, अभिभावकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद विधायक ने विद्यालय की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया, ताकि छात्रों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.