नवादा, अप्रैल 14 -- हिसुआ, संवाद सूत्र। हिसुआ के तुंगी स्थित प्लस टू विद्यालय आसपास के छात्र-छात्राओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहां से अब तक सुदूरवर्ती इलाके के लाखों छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर अपना भविष्य संवार चुके हैं। यह आज भी हिसुआ के इस सीमाई इलाके के लोगों के बीच शिक्षा का अलख जगाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विद्यालय का इतिहास काफी पुराना रहा है। तब हाई स्कूल हिसुआ के अलावा प्रखंड में इक्के-दुक्के गिने-चुने उच्च विद्यालय ही हुआ करते थे। तभी गया और नवादा जिले के सीमाई इलाके के बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्थानीय लोगों के बीच शिक्षा का अलख जगाने के उद्देश्य से अढ़मा निवासी समाजसेवी व शिक्षाविद रहे स्वर्गीय रामसेवक सिंह नें स्थानीय लोगों के सहयोग से 1952 में विद्यालाय की स्थापना की थी। तब से लेकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.