पाकुड़, नवम्बर 16 -- महेशपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महेशपुर इकाई द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष सरोज पांडे ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उलगुलान के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी के अमर संघर्ष को याद किया। उद्घाटन के दौरान नगर अध्यक्ष सरोज पांडे ने बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डाला कहा कि युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में स्थानीय क्षेत्र की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.