गया, जनवरी 3 -- प्लस टू उच्च विद्यालय परैया के प्रांगण में शनिवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। प्रधानाचार्य जिरगाम अली ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा, अधिकार और सामाजिक समानता के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...