आरा, जनवरी 1 -- आरा,निज प्रतिनिधि। आरा सदर प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय का 63 वां स्थापना दिवस समारोह विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सभी भूमिदाता, अभिभावक और ग्रामीण जनता को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, जनार्दन पाल, शिक्षाविद तारकेश्वर व पूर्व शिक्षक सुदामा ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के बच्चों की ओर से स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गईं। प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने भूमिदाताओं व बुजुर्ग नागरिकों को सम्मानित किया। संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक मुकेश कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विज्ञान शिक्षक रवि शंकर प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय कर्मी उमेश कुमार, शिक्षक गजेंद्र कुमार, श्यामबाबू कुमार, आयुष आनंद, प्रिया कुमारी, विनीता...