गिरडीह, सितम्बर 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर शुक्रवार को गिरिडीह के दौरे पर आए। गिरिडीह में उन्होंने संघ के सदस्यों के साथ गिरिडीह प्लस टू उच्च विद्यालय में बैठक की। इस दौरान योगेंद्र ठाकुर ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि राज्य के सभी प्लस टू उच्च विद्यालयों में प्राचार्यों की नियुक्ति की जाए। प्राचार्य के नहीं रहने से विद्यालय संचालन में काफी परेशानी हो रही है। योगेंद्र ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलता है। विभिन्न तरह के अवकाश की स्वीकृति हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा अनावश्यक चक्कर लगवाया जाता है। गिरिडीह जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले के 32 प्लस टू उच्च विद्यालयों में प्लस टू के शिक्षक नहीं हैं और प्राचार्य भी नहीं है l ऐसी स्थित...